आगरालीक्स…आगरा में निकली अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा. कमला नगर में गूंजे महाराजा अग्रसेन के जयकारे
सद्भावना पार्क समिति कमला नगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे आकर्षक झांकी थी। 18 राजकुमार व नौ देवियों का डोला था। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों व समिति के पदाधिकारियों ने भगवान अग्रसेन महाराज व राजकुमार और देवियों की आरती कर किया।
भगवान अग्रसेन के जयकारों और बैंडबाजों संग झूमते गाते सौकड़ों श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा अग्रवाल सेवा सदन पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति उसके बाद महादेव, मां लक्ष्मी की झांकी थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश गर्ग, समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विनोद गर्ग, महेश अग्रवाल संरक्षक, अनिल गोयल, डॉ. तरुण सिंघल, अभिषेक अग्रवाल डीसीपी आगरा, राकेश मंगल एवं पार्क के सभी पदाधिकारी शामिल थे।