आगरालीक्स… Agra News : आगरा के फाइव स्टार होटल से गायब हुई एयर इंडिया के अधिकारी की डॉगी तीन महीने बाद मिली, बेटी की तरह पाला, 50 हजार का इनाम किसे देंगे, जानें पूरी स्टोरी। ( Agra News: Air India Officer Missing female Greyhond dog found after 104 days, Full story#Agra )
गुरुग्राम के सेक्टर 41 में रह रहे एयर इंडिया में अधिकारी दीपायन घोष और उनकी पत्नी कस्तूरी घोष के कोई बच्चा नहीं है। उन्हें 10 साल पहले सड़क पर मिली डॉगी ग्रे हाउंड और डॉग वूफ को मिला था, दोनों को अपने बच्चों की तरफ पालने लगे। अपने ही बेड पर सुलाते थे।
फाइव स्टार होटल से 104 दिन पहले गायब हो गई थी ग्रे हाउंड
दीपायन घोष और कस्तूरी घोष एक नवंबर 2024 को आगरा घूमने आए थे वे अपने साथ ग्रे हाउंड और वूफ को भी लाए। होटल ताज व्यू में ठहरें क्योंकि होटल में डॉगी को रखने के लिए अलग इंतजाम था इसके लिए होटल ने तीन घंटे के लिए दो हजार रुपये चार्ज किए। तीन नंबवर को दोनों डॉगी को होटल में छोड़कर वे फतेहपुर सीकरी घूमने चले गए। इसके कुछ देर बाद ही 11.30 बजे ग्रे हाउंड लापता हो गई। उन्होंने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया और ग्रे हाउंड की तलाश में जुट गए।
मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी में दिखी, 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया
दीपायन घोष और कस्तुरी घोष ने ग्रे हाउंड की तलाश शुरू की, पुलिस के साथ मिलकर 100 से अधिक सीसीटीवी चेक किए। ग्रे हाउंड की अंतिम लॉकेशन मेट्रो स्टेशन के पास मिली। उन्होंने ग्रे हाउंड के बारे में बताने पर 10, 20 हजार और इसके बाद 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी। वीडियो भी अपलोड किए। कई दिन तक आगरा में रहे, लेकिन ग्रे हाउंड का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने वीकएंड पर आगरा आना शुरू कर दिया, शनिवार और रविवार को आगरा में रुकते थे और वॉलेंटियर के साथ मिलकर डॉगी की तलाश कर रहे थे।
गाइड ने भेजा मेहताब बाग में घूम रही ग्रे हाउंड का फोटो, फ्लाइट छोड़कर आए
दीपायन और कस्तूरी ने ग्रे हाउंड के मिलने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी उन्हें कोलकाता जाना था। शनिवार को एक गाइड ने किसी के माध्यम से उन्हें एक डॉगी का फोटो भेजा, बताया कि मेहताब बाग में यह नया डॉगी दिखाई दिया है। उसे दीपायन और कस्तूरी ने देखा और
फ्लाइट छोड़कर आगरा आ गए, सीधे मेहताब बाग पहुंचे।
बुलाने पर पहले नहीं आई, कस्तूरी की गोदी में जाकर बैठ गई
दीपायन मेहताब बाग पहुंचे, उन्होंने ग्रे हाउंड को आवाज लगाई, वह उन्हें देखते ही झाड़ियों में भाग गई। इसके कुछ देर बाद दीपायन अपने साथ कस्तूरी को लेकर पहुंचे, कस्तूरी ने आवाज लगाई तो वह आ गई। कस्तूरी की गोद में बैठ गई। दीपायन उसे लेकर आ गए और डॉक्टर को दिखाया ।