आगरालीक्स…मासिक धर्म में थोड़ी सी भी लापरवाही, महिलाओं को कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है. आगरा में किशोरियों और महिलाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारियां
आकांक्षा समिति आगरा मासिक धर्म संबंधित मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने और किशोरियों व महिलाओं में इसके प्रबंधन के प्रति काम कर रही है। इसी संबंध में समिति की ओर से द्वितीय कार्यशाला सोमवार को बिचपुरी के पथौली स्थित माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें चिकित्सकों और वक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण बातें बताईं और छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी नेपकिन वितरित किए।
एसएन मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग कीं अध्यक्ष डॉ. रेणु अग्रवाल ने कहा कि गांव ही नहीं, शहरों में भी रहने वाली बहुत सी महिलाएं आज के इस हाईटेक दौर में भी मासिक धर्म से जुड़ी कई जरूरी चीजों से अंजान हैं, जिसकी वजह से उनके द्वारा बरती गयी थोड़ी सी भी लापरवाही, महिलाओं को कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। माहवारी से जुड़े मिथकों, रूढ़वादिता, इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियां, व्यक्तिगत स्वक्छता, किशोरियों के पोषण पर नुक्कड़ नाटक द्वारा जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। 200 किशोरियों और महिलाओं को सैनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। वार्ता , प्रश्नोत्तर कर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
डॉक्टर पुरनूर एवं उनकी टीम ने मासिक धर्म स्वच्छता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मेडिकल इंटर्न्स की टीम ने नुक्कड़ नाटक कर रोचक तरीक़े से प्रश्नों के उत्तर भी दिये। सचिव सुभाषिणी पालीवाल ने बताया कि महिलाओं के लिए वरदान शारीरिक प्रक्रिया पर चुप्पी और भ्रांतियों का पर्दा नुक़सान दाई हो सकता है। डॉक्टर सरोज प्रशांत ने बढ़ती उम्र में लड़कों और लड़कियों के खानपान में भेदभाव न करने पर जोर दिया । संयोजक आशु मित्तल ने समस्त किशोरियों एवं महिलाओं को पौष्टिक भोजन भी वितरित किया। महिलाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ भी दिलाई गई।