आगरालीक्स…आगरा में लंपी वायरस के केस मिलने के बाद प्रशासन का अलर्ट. 16 प्वाइंट्स में एडवाइजरी जारी. कई चीजों पर लगाई पूरी तरह से रोक
आगरा में लंपी स्किन डिसीज यानीएलएसडी वायरसल लगातार पैर पसार रहा है. इसके केस आगरा में मिलना शुरू हो गए हैं. बीते दिन अछनेरा के गांव अटूस के बाद कचौरा में भी एक गाय लंपी वायरस से पीड़ित पाई गई. कचौरा निवासी प्रेम सिंह के पास 16 भैंस और दो गाय हैं. एक गाय के शरीर पर गांठ उभर आईं हैं. छह लीटर दूध से घटकर एक लीटर दूध हो गया है. लगातार वह कमजोर हो रही है. बाद में जानकारी मिली कि यह गाय लंपी वायरस की चपेट में आ गई है. अन्य किसानों ने उसे गाय को अन्य जानवरों से दूर रखने के लिए कहा. पशुपालक प्रेम सिंह ने इसकी जानकारी तत्काल पशु चिकित्सक को दी.

डीएम ने जारी की एडवाइजरी