Tuesday , 8 September 2026
Home आगरा Agra News : Alert for heavy rain in Agra on 23 & 24 August 2023, guideline #agra
आगराआगरालीक्स टीवीटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Alert for heavy rain in Agra on 23 & 24 August 2023, guideline #agra

301

आगरालीक्स …..आगरा में 24 घंटे का भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश, अभी तक की रिकॉर्ड बारिश।
आगरा में मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 89 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यह 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।


सुबह 8.30 बजे से तीन बजे तक 50 एमएम बारिश
बुधवार सुबह सात बजे से तेज बारिश शुरू हो गई, दोपहर तीन बजे तक बारिश के बाद बूंदाबांदी होती रही। सुबह 8.30 बजे से दोपहर तीन बजे 50 एमएम बारिश हुई है।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
बारिश को लेकर एडीएम प्रशासन यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। दिनांक 23-08-2023 एंव 24-08-2023 को अत्यअधिक वर्षा होने व आधी तूफान के साथ बज्रपात होने की संभावना हैं। भारी बारिश एंव बज्रपात की स्थिति में “क्या करें,
भारी बारिश होने पर पक्के मकानों के नीचे ही आश्रय लें। तालाब, पोखरी, हाईटेंशन लाइन बिजली के खंभो एंव कटीले तारों से दूर रहे। आस-पास सुरक्षित स्थान न होने पर दोनों कानो को बंद कर पैरों को आपस में सटा ले तथा घुटनों का टेक लेकर उकडू बन बैठ जाए। पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। खेतों में हैं तो तुरन्त सूखे व सुरक्षित स्थान पर चले जाए। सभी विद्युत उपकरणों को प्लगों से निकाल दें और उपकरणों से दूर रहें। यदि आप किसी वाहन में हैं तो मौसम खराब होने पर उसी में बने रहें तथा किसी नव निर्मित भवन में आश्रय लें। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि भारी बारिश एंव बज्रपात की स्तिथि में “क्या न करें”
पेंड, बिजली के खंभे, मोबाइल टावर व ऊंचे मकान के नीचे शरण में लें। खुले वाहन जैसे साइकिल, टेक्टर, बैलगाडी आदि की सवारी न करें। बच्चों को बाहर न खेलने दें। बचाव के लिए जमीन पर न लेटे। लैंडलाइन फोन एंव बिजली के उपकरणों का प्रयोग न करें।लोहे की खिडकी एंव दरवाजों, हेडपम्प एव नल को न छुएँ। पशुओं को पेंड के नीचे टीन सेट के नीचे न बांधे। जर्जर मकानों से दूर रहें तथा तैराकी एवं नौकायन न करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Health News: First Patient After Kidney Transplant Discharge from SN Medical College Agra

आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहले सफल गुर्दा प्रत्यारोपण के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police take action against Cafe in Basement

आगरालीक्स आगरा में पुलिस ने बेमसेंट में चल रहे कैफे को कराया...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Today weather Forecast for Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में मंगलवार सुबह से...

error: Content is protected !!