आगरालीक्स…Agra News : 18 अप्रैल का प्रेस रिव्यू राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं अदालतें, सुपर संसद जैसे काम कर रहे जज, बोले उपराष्ट्रपति, महाराष्ट्र में एक से कक्षा पांच तक हिंदी अनिवार्य ( Agra News : All News Papers review 18th April 2025 #Agra )
आगरा के न्यूजपेपरों में आज प्रकाशित खबरें
तमिलनाडू मामले में राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों को मंजूरी देने के लिए समय सीमा निर्धारित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं अदालतें, सुपर संसद जैसे काम कर रहे जज
वक्फ कानून पर सुनवाई, फिलहाल नहीं बदलेगी वक्फ संपत्ति की स्थिति, नई नियुक्ति भी नहीं होगी, कोर्ट ने सरकार से सात दिन का समय मांगा
भूमि घोटाला, वाड्रा बोले सिर्फ वही सवाल पूछ रहे जिसका 2019 में दे चुके हैं जवाब
भारत की दो टूक, पीओके अवैध कब्जा, जल्द खाली करहे पाकिस्तान
सेंसेक्स ढाई महीने के शिखर पर
महाराष्ट्र में एक से कक्षा पांच तक हिंदी अनिवार्य
सफलता की गारंटी नहीं दें कोचिंग सेंटर, होगी कार्रवाई
आगरालीक्स
चांदी कारीगर और पत्नी का शव घर पर मिला, बगल में बगल में रोती मिली 20 दिन की बेटी
दिन में तेज धूप से लोग बेहाल
अमर उजाला
दबंगों ने दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा, बवाल, चार घायल
प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
आगरा में सेंट्रल बैंक के लोन एजेंट को रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने किया अरेस्ट
क्षत्रिय सम्मेलन के बाद से एत्मादपुर में जातीय तनाव
भावना एस्टेट मॉल में दे दिया शराब की दुकान का लाइसेंस विरोध
इलाज से बच्चे की मौत पर झोलाछाप को सात साल की सजा
दैनिक जागरण
दोस्त को बचाने में यमुना में डूबा युवक, स्टीमर और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
संदिग्धावस्था में मिले दंपती के शव, बंटवारे में हत्या का आरोप
एयरफोर्स टू विमान से आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, द बीस्ट से पहुंचेंगे होटल
संरक्षण नहीं कर सका एएसआई, नष्ट हो रहीं धरोहरें
लोन के लिए जमा संपत्ति के दस्तावेज नहीं देने पर केनरा बैंक में दिया धरना
महिला ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो, आज मेरा आखिरी दिन
हिंदुस्तान
महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं, पुलिस सुनती तो महिलाएं यहां नहीं आती
दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलनी चाहिए सहायता
एडीए ने किसानों को दी 350 करोड़ की मुआवजा राशि
122 साल का हो गया सिटी स्टेशन
17 करोड़ से बनेगा लगड़े की चौकी का नाला