आगरालीक्स…आगरा के पालीवाल पार्क के तालाब में 80 साल के बुजुर्ग की डूबने से मौत. घंटों बाद निकाला तालाब से शव
आगरा के पालीवाल पार्क में सोमवार सुबह एक 80 साल के बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना से हड़कंप मच गया. बुजुर्ग मृतक का नाम चरण सिंह बताया गया है जो कि सुबह टहलने के लिए यहां आए थे. जानकारी होने के कई घंटों बाद उनका शव तालाब से निकाला जा सका. पुलिस जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चरण सिंह सुबह पार्क में घूमने के लिए यहां आए थे. तालाब किनारे मछलियों को दाना डाल रहे थे, इसी दौरान वो तालाब में गिर गए. कुछ लोगा आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखों की मदद से तालाब में तलाश की. कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत् के कारणों का पता कर रही है.