आगरालीक्स…आगरा के दीवानी कोर्ट में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर तुरंत एसएसएफ जवान ने दी सीपीआर. बुजुर्ग की बच गई जान…
आगरा के दीवानी कोर्ट में अपने किसी मामले की पैरवी के लिए आए बुजुर्ग को यहां हार्ट अटैक आ गया और वो गिर गए. ऐसे में वहां मौजूद एसएफएफ जवान ने बिना मौका गंवाए बुजुर्ग को सीपीआर देना शुरू कर दिया जिससे थोड़ी देर बाद ही बुजुर्ग को होश आ गया और उन्होंने जवान का शुक्रिया अदा किया.
अधिवक्ता चैंबर में आए थे
आगरा के रामबाग स्थित सीता नगर में शिवकांत राठौर रहते हैं. ये अपने किसी मामले की पैरवी के लिए शुक्रवार को दीवानी कोर्ट में अधिवक्ता के चैंबर में आए थे. तभी इन्हें सीने में दर्द होने लगा और पसीना आने लगा. बाद बेचैनी होने पर ये अचानक नीचे गश खाकर गिर गए. इससे चैंबर में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद एसएफएफ जवान राहुल की नजर इन पर पड़ी तो वो तुरंत वहां पहुंचे और उन्होंने बिना मौका गंवाए सीपीआर देना शुरू कर दिया. एक महिला पुलिसकर्मी भी मदद करने लगी. थोड़ी देर में ही बुजुर्ग को होश आ गए. बुजुर्ग को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया. बुजुर्ग ने एसएफएफ जवान और महिला पुलिसकर्मी का आभार जताया.