आगरालीक्स…आगरा की अनन्या ने डिजिटल पेंटिंग में जीता इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड..पेंटिंग से पहले ही कमा चुकी हैं 26 लाख रुपये…खबर में पेंटिंग देखेंगें तो आप भी कहेंगे—वाह
जमाना डिजिटल है और इस नए जमाने में आगरा की रहने वाली अनन्या शर्मा ने डिजिटल पेंटिंग के जरिए दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है. आगरा की रहने वाली अनन्या शर्मा को इंटरनेशनल बुक आफ रिकॉर्ड ने इंटरनेेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा है. अनन्या की डिजिटल पेंटिंग को फरवरी माह में इंटरनेशनल डिबेट में शमिल किया गया था. इंटरनेशनल डिबेट के दौरान ही अनन्या की पेंटिंग की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है महज तीन दिन में इस पेंटिंग के जरिए अनन्या ने 26 लाख रुपये कमाए. अब इंटरनेशनल बुक आफ रिकॉर्ड द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट और मेडल पाकर अनन्या ने आगरा का नाम रोशन किया है.

पेंटिंग के शौक से मिली अब पहचान
आगरा के ट्रांस यमुना के फेस 2 में रहने वाली अनन्या के पिता डॉ. डीपी शर्मा फिजीशियन हैं एवं हॉस्पिटल का संचालन करते हैं. बेटी को मिले अवार्ड से घर में खुशी का माहौल है. अनन्या का कहना है कि उन्हें डिजिटल पेंटिंग का बचपन से शौक है. आज उससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिल गई है. शनिवार शाम को उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल प्राप्त हुए हैं. अनन्या को लिखने का भी शौक है और उन्होंने मून स्टोन सहित दो किताबें लिखी हैं.