Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Anemia National Ride-Nari Jan Andolan Yatra welcomed in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Anemia National Ride-Nari Jan Andolan Yatra welcomed in Agra…#agranews

258

आगरालीक्स…आगरा पहुंची एनीमिया नेशनल राइड—नारी जन आंदोलन यात्रा. डॉक्टर्स ने कहा—नारी को स्वस्थ बनाना है, एनीमिया को भगाना है

फाॅग्सी (द फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसाइटी आफ इंडिया) की एनीमिया नेशनल राइड (नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा) बुधवार को आगरा पहुंची। एसएन मेडिकल काॅलेज में शिविर के बाद आगरा आब्स एंड गायनी सोसायटी ने उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में यात्रा का अभिनंदन किया। फाॅग्सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. ह्षिकेश डी पाई ने बताया कि उनके नेतृत्व में इस अभियान की शुरूआत 28 नवंबर को ऋषिकेश से की गई है और यात्रा 05 जनवरी को कोलकाता में समाप्त होगी। यह यात्रा कुल 05 राज्यों में 20 से अधिक शहरों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य देश में एनीमिया की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि देविका देवेंद्र एस ने कहा कि विगत 20 वर्षों से निरंतर वे समाज के शोषित वर्ग के बीच काम कर रही हैं। ये वो वर्ग है जो एनीमिया का सबसे अधिक सामना करता है क्योंकि गरीबी और तंगहाली की वजह से सही पोषण नहीं मिल पाता। नारी जन आंदोलन यात्रा को एक मिशन के रूप में देखा जा सकता है जो स्वास्थ्य और स्वालंबन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एसएन मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने कहा यह सामाजिक क्षेत्र का एक महाअभियान है। जिला महिला अस्पताल के एसआईसी डाॅ. पंकज अग्रवाल ने जन जागरण गोष्ठी में लोगों को विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत करने का अवसर प्रदान किया गया।
आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसाइटी कीं अध्यक्ष डाॅ. सुषमा गुप्ता ने बताया कि यह नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा राष्ट्र स्तर की मुहिम है जो एनीमिया मुक्त भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एओजीएस कीं सचिव डाॅ. पूनम यादव ने बताया कि फाॅग्सी के तत्वावधान में यह नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा एनीमिया नेशनल राइड के रूप में है, जिसका स्लोगन है ना-ना एनीमिया-बोले इंडिया ना ना एनीमिया। फाॅग्सी कीं पूर्व अध्यक्ष डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि एनीमिया के सभी मामलों में आयरन की कमी 50 फीसद होती है। आयरन की कमी दुनिया भर में सबसे आम पोषक तत्व की कमी है। यह सभी उम्र को प्रभावित करता है। एओजीएस के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. अनुपम गुप्ता ने बताया कि यात्रा उत्राखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों में भ्रमण करती हुई 05 जनवरी 2023 को समाप्त होगी।

फाॅग्सी यंग टेलेंट कमेटी कीं चेयरपर्सन डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि प्रोक्टल एंड गैम्बल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए अन्य शैक्षिक संस्थाओं की मेजबानी के साथ हर शहर में चिकित्सकों के साथ बैठक और शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ताओं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, नर्स और छात्रों को आमंत्रित किया गया था। डॉ नीहारिका ने एनीमिया मुक्त भारत पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई। फाॅग्सी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रत्येक दो में से एक महिला एनीमिक है और गैर गर्भवती महिलाओं में इसका प्रसार लगभग 57 प्रतिशत और गर्भवती महिलाओं में 52 प्रतिशत है। एसएन के स्त्री रोग विभाग कीं डॉ सरोज सिंह ने कहा कि विभिन्न शहरों में लग रहे इन शिविरों के जरिए एनीमिया को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक डाटा एकत्रित किया जा रहा है।

डाॅ. वरूण सरकार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
हाल ही में आगरा के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. वरूण सरकार के निधन से समूच चिकित्सक समाज में शोक है। ऐसे में यह यात्रा स्व. डाॅ. वरूण सरकार को समर्पित की गई। सर्वप्रथम चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी ने डाॅ. वरूण सरकार की सख्शियम और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। डाॅ. सरकार के साथ स्मृतियों को साझा किया।

एसएन में लगा स्वास्थ्य शिविर
एसएन के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग कीं डाॅ. सरोज सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम एसएन मेडिकल काॅलेज में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ ऋचा सिंह, डॉ शिखा सिंह, डॉ निधि गुप्ता सहित सभी संकाय सदस्यों एवं जूनियर डॉक्टर्स की टीम ने सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक 200 मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं जांचें उपलब्ध कराई गईं।

महिला स्वास्थ्य पर कार्यशाला भी हुई
इधर शाम के सत्र में होटल होली डे इन में महिला स्वास्थ्य पर कार्यशाला हुई। अध्यक्ष डाॅ. सुषमा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। डाॅ. कोमल चावन ने महिलाओं में डायबिटीज के मैनेजमेंट पर और डाॅ. पूनम कपूर गोयल ने सीजेरियन डिलीवरी पर और डाॅ. एचडी पाई ने प्रजनन स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिए। अध्यक्षता डाॅ. मधु राजपाल, डाॅ. सुधा बंसल ने की। महिलाओं में एनीमिया पर पैनल डिस्कशन हुआ। डाॅ. निधि गुप्ता, डाॅ. आरती गुप्ता, डाॅ. सविता त्यागी, डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा पैनलिस्ट थे। मध्यस्थता डाॅ. शायजूस नैयर और डाॅ. अंजू सैनी ने और संचालन डाॅ. रूचिका गर्ग और डाॅ. निधि बंसल ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!