आगरालीक्स …आगरा के शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में दर्द से कराह रहे मरीज के पैर में दिल की तरह से स्टेंट डाले गए। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु यादव ने पैर की धमनियों में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज होने पर स्टेंट डाले। पैर में स्टंड डालते ही पैर का दर्द ठीक हो गया, मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।
शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि सुमित सिंह (बदला हुआ नाम) को पैर में दर्द की समस्या पर 13 अगस्त को भर्ती किया गया, मरीज को पहले से ही ह्रदय संबंधी समस्याएं थी और स्टंट डाले जा चुके थे। यहां मरीज के पैर का अल्ट्रासाउंड किया गया, पैर की धमनियां 100 प्रतिशत ब्लॉक थी।

पैर का दर्द हुआ ठीक
शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु यादव ने मरीज के पैर की एंजियोप्लास्टी की, पैर की धमनियों में स्टेंट डालकर ब्लॉकेज को खोल दिया। इसके बाद मरीज के पैर का दर्द ठीक हो गया। अगले ही दिन 14 अगस्त को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।
मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली
अभी तक इस तरह की समस्या के लिए इलाज कराने मरीज दिल्ली जाते थे लेकिन अब यह सुविधा शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा में अत्याधुनिक तकनीकी से इलाज किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।