आगरालीक्स…आगरा आया 40 किलो गांजा ट्रक में से स्विफ्ट डिजायर कार से रखा जा रहा था. एएनटीएफ ने पकड़ा. चार तस्कर भी किए अरेसट
आगरा के फतेहपुर सीकरी में एएनटीएफ ने हाइवे से40 किलो के करीब गांजा बरामद किया है. यह गांजा त्रिपुरा से एक ट्रक से आया था और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में हाइवे पर इसे स्विफ्ट डिजायर कार में शिफ्ट किया जा रहा था लेकिन एएनटीएफ ने इस पर कार्रवाई कर दी. वहीं मौके से चार तस्करों को भी अरेस्ट किया गया है. पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है.
रबर लदे गोदाम में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा
जानकारी के अनुसार गांजा त्रिपुरा से रबर लदे ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था. आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में ट्रक के पहुंचने पर इसे मंडी समिति के सामने ट्रक में से स्विफ्ट डिजायर कार में शिफ्ट किया जा रहा था. तभी सूचना पर एएनटीएफ के सर्कल अधिकारी उमेश पवार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर छापा मार दिया. टीम ने मौके से चार तस्कर नरेंद्र, आकाश, इरफान सलमानी और अनिल कुमार को अरेस्ट कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.