आगरालीक्स …..आगरा में एंटी करप्शन टास्क फोर्स ने प्रिंसिपल को छात्र से रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट, टीम ने प्रिंसिपल को रंगे हाथ पकड़ा।
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर में प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण लेना होता है। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र विष्णु चौहान ने एंटी करप्शन टास्क फोर्स में शिकायत की थी, इस शिकायत में आरोप लगाए गए कि वह शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय में डीएलएड प्रथम सेमस्टर का प्रशिक्षण लेने के लिए कहा। प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसपिल भैरव नाथ ने प्रशिक्षण कराने के लिए 10 हजार रुपये मांगे।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
लखनऊ की एंटी करप्शन टास्क फोर्स ने स्थानीय टीम को साथ लेकर कार्रवाई की, टीम बुधवार को शमसाबाद पहुंची। छात्र को पांच हजार रुपये देकर प्रिंसिपल भैरव नाथ के पास भेजा, छात्र ने डीएलएड प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षण कराने के लिए प्रिंसिपल को जैसे ही पांच हजार रुपये दिए। टीम ने प्रिंसिपल भैरव नाथ को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम जांच में जुटी हुई है।