आगरालीक्स ….आगरा में एंटी करप्शन टीम ने डीआईओएस कार्यालय के बाबू को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
आगरा में मृतक आश्रित से सरला की नियुक्ति स्टवर्ट इंटर कालेज, सिकंदरा में हुई थी, सरला के पति अनिरुद्ध की मौत के बाद उन्होंने मृतक आश्रित भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनकी नियुक्ति होने के बाद डीआईओएस कार्यालय से नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा था। इसके लिए वे डीआईओएस कार्यालय में चक्कर लगा रही थी। डीआईओएस कार्यालय के बाबू रामप्रकाश ने नियुक्ति पत्र देने के लिए छह लाख रुपये मांगे थे, आगे बात हुई तो पांच लाख रुपये में नियुक्ति पत्र देने के लिए वह तैयार हो गए।
पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा
एंटी करप्शन टीम ने जांच के बाद डीआईओएस कार्यालय के बाबू रामप्रकाश को पकड़ने के लिए प्लानिंग की, लायर्स कॉलोनी के पास बाबू को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया।