Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra News: Anti-rabies injection facility now available at Help Agra Hospital in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Anti-rabies injection facility now available at Help Agra Hospital in Agra…#agranews

307

आगरालीक्स…आगरा में अब एंटी रैबिज इंजेक्शन की सुविधा हेल्प आगरा हॉस्प्टिल पर भी. कुत्ता, बंदर काटने पर यहां केवल इतने रुपये में लगेगी वैक्सीन की तीनों डोज

आज से हेल्प आगरा संस्था ने अपने मोती कटरा हाॅस्पीटल पर बन्दर व कुत्ता काटने पर लगने वाले एआरवी वेक्सीन की सुविधा का शुभारंभ किया है। इस वेक्सीन का तीन डोज का पूरा कोर्स मात्र 150/- रुपए में लगाया जायेगा। यह सेवा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस सेवा की शुरुआत आज सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव ने की। संस्था की सेवाओं व उनके आंकडों के बारे में जानकर वह दंग रह गये। उन्होंने कहा कि जिस व्यापकता,सुचारूता व सुगमता व एफोर्डेबल दरों पर हेल्प आगरा जरुरतमंदों को सेवा मुहैया करा कर मदद कर रही है। वह उल्लेखनीय है। उन्होंने अपने व राज्य स्तर से पूर्ण सहयोग के साथ संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेरे पास भी जरूरतमंद लोग मदद कोआते हैं, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि हेल्प आगरा इस तरह का कार्य कर रही है तो मैं उन्हें यहां पर भेज कर मदद करता।

मंत्री अजय मित्तल ने संचालन करते हुये बताया कि आज से मोती कटरा फार्मेसी यूनिट 1 की सेवा 24×7 उपलब्ध होगी। इसके साथ आगरा नगर निगम सीमा तक दवा की होम डिलीवरी सेवा भी आज से शुरू की जा रहीहै। 24 घंटे फार्मेसी खुलने से तीमारदारों को दवा के लिए रात को नहीं भटकना पड़ेगा। संस्था की ओर से आज हेल्प लाइन नं 9319111000 का भी शुभारंभ किया गया। जिससे एक ही नंबर से संस्था की सेवाओं की जानकारी उपलब्ध हो सकेंगी। कैंसर रोग की दवाएं 75% रियायत के साथ तथा सर्जीकल आईटम भी उपलब्ध होगें। मात्र 1500/ में कीमोथेरेपी की सुविधा तथा प्रत्येक गुरुवार को 11 से 2 बजे तक कैसर रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सेवा मात्र 100 में का शुभारंभ गत गुरुवार से हो चुका है।

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ पियूष जैन, संस्था के अध्यक्ष राम सरन मित्तल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष नरेश जैन, मंत्री अजय मित्तल, विशेष बंसल, पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल, मुकेश जैन, अमित मौरियानी, विजय बंसल, अशोक बंसल, नंदकिशोर गोयल, राजेन्द्र बंसल, अजय गुप्ता, बी एल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप गुप्ता, नितीन अग्रवाल आदि उपस्थिति रहे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

error: Content is protected !!