आगरालीक्स…आगरा में नादान परिंदे पर कंटेम्परेरी ने किया मंत्रमुग्ध, हिप हॉप ने मोहा मन. 3 साल के बच्चे से लेकर 45 साल के युवाओं ने किया ऐसा डांस, हर कोई हो गया इनका कायल…
रेपर्स ने बांधा समा, कथक की प्रस्तुति
नादान परिंदे घर आजा पर कंटेम्परेरी डांस की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बच्चों की हिप हॉप डांस की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। कथक की प्रस्तुति के साथ ही रैपर्स की एक के बाद एक प्रस्तुति ने समां बंध गया। वाइब्रेंट डांस कोरियाग्राफी आर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट, कमला नगर द्वारा रविवार को स्पोर्ट्सबज, विजय नगर कॉलोनी में आयोजित डांस इवेंट में तीन साल के बच्चे से लेकर 45 साल के युवाओं ने डांस की प्रस्तुति दी।

आई गिरी नंदनी देवी वंदना के साथ बच्चों ने प्रस्तुति दी। बालीवुड, हालीवुड के मिक्स गानों पर एक के बाद एक बच्चों की प्रस्तुति के साथ ही युवाओं ने हिप हॉप, कंटेम्परेरी सहित अन्य डांस प्रस्तुति दी। इसके बाद कथक की प्रस्तुति दी गई। सतरंगी रोशनी और हाईपिच म्यूजिक के बीच दिल्ली से आए रेपर्स की प्रस्तुति से माहौल बदल गया, वाइब्रेंट डांस कोरियाग्राफी आर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट के छात्रों के साथ ही उनके परिजनों ने भी जमकर डांस किया। वाइब्रेंट डांस कोरियाग्राफी के संस्थापक आर्या गर्ग ने बदलते दौर के डांस की और कोरियाग्राफी की जानकारी दी, प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। पार्षद कंचन बंसल, प्रदीप गर्ग, अंशुल गुप्ता, गुंजन गुप्ता, रोहित गर्ग, सिद्धार्थ अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अमरदीप सिंह, शेफाली कपूर, पवन बंसल, मैनेजिंग हेड रिया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।