आगरालीक्स…. आगरा में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है, दशानन के दहन के बाद सुबह सात बजे एक्यूआई 121 यानी यलो जोन में दर्ज किया गया। जानें किस क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा खराब।
सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आगरा में मंगलवार रात को जगह जगह रावण का दहन किया गया, इसमें आतिशबाजी चलाई गई। इससे रात में एक्यूआई का स्तर बढ़ गया। वहीं, बुधवार सुबह एक्यूआई का स्तर सभी जगह पर 100 से अधिक रहा। जबकि यह स्तर 50 तक रहना चाहिए।
संजय प्लेस की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
सुबह सात बजे सबसे ज्यादा एक्यूआई संजय प्लेस का दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 161 रहा। जबकि सबसे कम एक्यूआई शाहजहां गार्डन का 75 दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण सूक्ष्म कण वातावरण की निचली सतह पर बने रहते हैं इससे एक्यूआई का स्तर बढ़ने लगता है।
सांस रोगियों को 100 से अधिक एक्यूआई पर समस्या
एक्यूआई का स्तर 100 से कम होना चाहिए। एसएन के विशेषज्ञों के अनुसार, 100 से 200 तक का एक्यूआई जलो जोन में आता है और यह अस्थमा, सीओपीडी सहित सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशान करने लगता है। गले में खराश के साथ ही खांसी और सांस नलिकाओं में सूजन आने लगती है।
स्थान, एक्यूआई
संजय प्लेस, 161
आवास विकास कॉलोनी, 156
रोहता, 141
शास्त्रीपुरम, 108
मनोहरपुर, 101
शाहजहां गार्डन, 75