Friday , 14 March 2025
Home आगरा Agra News: Arvind Ji Maharaj narrated the story of Shiva Mahapuran in Balkeshwar Mandir, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Arvind Ji Maharaj narrated the story of Shiva Mahapuran in Balkeshwar Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सावन के पवित्र माह में बल्केश्वर मंदिर में चल रही शिव महापुराण. अरविंद जी महाराज ने बताया—महादेव की आराधना ही उन्नति का सर्वोत्तम मार्ग

श्रावण मास के पावन दिनों में बल्केश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन राष्ट्रीय संत अरविंद जी महाराज ने नारद मोह और उनकी भक्ति का वर्णन किया। कहा कि महादेव ने जिस स्थान पर कामदेव को भस्म किया उसी स्थान पर नारद तप करने लगे। तप से कामदेव के भयभीत होने पर नारद को अभिमान हो गया कि उन्होंने काम पर विजय प्राप्त कर ली। भगवान विष्णु ने माया के द्वारा विश्व मोहिनी स्वयंवर में नारद को आसक्त देखकर वानर रूप दे दिया। जिससे कुपित होकर उन्होंने विष्णु जी को शाप दिया।

विष्णु अवतार भगवार राम को सीता वियोग में वानरों व भालुओं संग 14 वर्ष का जीवन यापन करना पड़ा। महाराज ने बताया कि मानव जीवन के कल्याण के लिए पुराण में नारद भक्ति क्रमश: श्रवण, कीर्तन, स्मरण, वंदना, पूजन और आत्म निवेदन का मार्ग है। उन्होंने बताया कि शिव भक्ति से जीवन में यश, बल, बुद्धि, विद्या और दीर्घ आयु के साथ ही सुख समृद्धि भी प्राप्ति होती है।

राष्ट्र संत ने बताया की पुराणों के अनुसार 5 महापाप हैं, जिसमें बाल हत्या, परस्त्री का संग, स्वर्ण की चोरी, घर में आग लगाना और विश्वासघात करना। उन्होंने कहा कि इन पांचो पाप किये हुए व्यक्ति के यहाँ जल पीना पर भी महापाप लगता हैं। लेकिन निर्मल हृदय एवं श्रद्धा भाव से शिवलिंग के दर्शन से महापाप से मुक्ति मिलती हैं।

इस मौके पर अभिषेक जी (भैया जी), कपिल नागर, सुमन्त नागर, सुरेश मेहता, हरेश चंद, मोहित अग्रवाल उपस्थित रहे।।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!