आगरालीक्स…ताजमहल पर ड्यूटी दे रहे एएसआई जवान की मौत. अचानक तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़े. अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित…परिजनों ने लगाया ये आरोप
आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात एएसआई जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई. जवान गेट पर ड्यूटी दे रहे थे और अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हेकर जमीन पर गिर पड़े. मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना पर पहुंचे एएसआई जवान के परिजनों ने हंगामा कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.मृतक का नाम कैलाश है और वह सिकंदरा में रहने वाले थे. वह एएसआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और एमटीएस के पद पर कार्यरत थे. मंगलवार सुबह वह साइकिल से अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे. ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पार्किंग में साइकिल खड़ी करके वह पश्चिमी गेट से ताजमहल परिसर की ओर जा रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. मौके पर अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें शांति मांगलिक अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है.
परिजनों ने किया हंगामाइधर सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. उनका आरोप है कि उपचार में लापरवाही बरती गई है. डॉक्टरो ने कैलाश को भर्ती नहीं किया और इलाज शुरू किए बिना ही मृत घोषित कर दिया. उनका कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो जान बचाई जा सकती थी. सूचना पर बसई पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को किसी तरह शांत कराया.