आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज दोपहर 12 बजे से अटलपुरम में प्लॉट की बुकिंग होगी शुरू, घर बैठे मोबाइल से सात चरण में कर सकेंगे प्लॉट बुक, जानें प्रक्रिया। ( Agra News: Atalpuram Plot booking start from today, Known process#Agra)
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में एडीए द्वारा नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है। इसके 11 सेक्टर में से सेक्टर एक के लिए शुक्रवार यानी आठ अगस्त को दोपहर 12 बजे मंडलायुक्त बटन दबाकर 322 प्लॉट की आनलाइन बुकिंग का शुभारंभ करेंगे।
ऐसे करें आनलाइन बुकिंग
अपने घर से ही मोबाइल लैपटाप से भी प्लाट की बुकिंग कर सकते हैं इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन के लिए क्लि करें। सात चरण में पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे। ईडब्ल्यूएस प्लाट के आवंटन के लिए तीन लाख से कम आय और एलआईजी के लिए तीन से छह लाख के बीच में आय का प्रमाण पत्र लगाना होगा। 1100 रुपये आवेदन और ब्राशर का शुल्क है। आनलाइन आवेदन करते समय अपना फोटो भी अपलोड करना होगा, एक व्यक्ति एक श्रेणी के प्लाट के लिए एक ही आवेदन कर सकता है, पति पत्नी एक प्लाट के लिए संयुक्त आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान प्लाट के कुल रेट का 10 प्रतिशत धरोहर राशि के रूप में जमा करना होगा, आरक्षण श्रेणी वालों को 5 प्रतिशत धरोहर राशि जमा करनी होगी। लॉटरी से प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी में जिनके प्लॉट निकल आएंगे उन्हें 15 प्रतिशत राशि और जमा करनी होगी। शेष 75 प्रतिशत राशि 12 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 12 से 20 तिमाही किश्तों में जमा कर सकेंगे। वहीं, जिनके लॉटरी में प्लॉट नहीं निकलेंगे उन्हें 30 दिन के अंतराल पर धरोहर राशि बैंक एकाउंट में वापस कर दी जाएगी।
अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
आनलाइन आवेदन, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए आय प्रमाण पत्र