Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Atalpuram will be the most high-tech township of Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Atalpuram will be the most high-tech township of Agra…#agranews

616

आगरालीक्स…आगरा की सबसे हाईटेक टाउनशिप होगी अटलपुरम. 500 कमरों का 5 स्टार होटल, तीन मंजिला बैंकट हॉल और कन्वेंशन सेंटर भी होगा…जानिए कब होगी लांच और संभावित प्लॉटस के रेट

आगरा के ककुआ भांडई में ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा नई टाउनशिप अटल पुरम विकसित की जा रही है. यह आगरा की सबसे हाईटेक टाउनशिप होगी जहां 500 कमरों का 5 स्टार होटल, तीन मंजिला बैंकट हॉल और कन्वेंशन सेंटर भी होगा. 138 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हो रही टाउनशिप के अधिग्रहण के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. अटलपुरम की लांचिंग 15 अगस्त तक तय की गई है. इस दौरान एडीए द्वारा नई टाउनशिप के लिए पहले चरण में तीन सेक्टर विकसित किए जाएंगे.

अटलपुरम योजना में फाइव स्टार होटल, कन्वेंशन सेंटर जैसे निर्माण
आगरा विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित अटलपुरम-ककुआ भांडई आवासीय योजना में सार्वजनिक सुविधाओं/व्यवसायिक हेतु निर्धारित भूखण्ड पर कन्वेंशन सेन्टर के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. संबंधित एजेंसी द्वारा बैठक में कन्वेंशन सेंटर कम होटल काॅमप्लेक्स की मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूरी जानकारी दी गयी. कन्वेंशन सेंटर तीन मंजिला बनाया जाएगा, जिसमें हाॅल, मीटिंग रूम, वीआईपी लाउंज, एडमिन ऑफिस और पार्किंग होगा. बैंकट हाॅल के रूप में दूसरी बिल्डिंग बनाई जाएगी. यह भी तीन मंजिला होगी. इसमें एक बड़े ऑडिटोरियम, दो हाॅल और वीआईपी टाॅप फ्लोर होगा. इसके अलावा एक फाइव स्टार होटल भी बनाया जाएगा. इस बहुमंजिला होटल में लगभग 500 कमरें होंगे. प्रस्ताव पर हुई चर्चा के क्रम में कई सुझाव रखे गये. सुझावों और नियमों के अनुसार ही कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने हेतु आयुक्त द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी और फाइनल डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने को कहा.

तीन चरण में विकसित होगी टाउनशिप
अटलपुरम को तीन चरण में विकसित किया जाएगा. पहले चरण में 45 हेक्टेयर जमीन पर तीन सेक्टर विकसित होंगे और इनकी प्लाटिंग की जाएगी. दूसरे चरण में 50 हेक्टेयर और तीसरे चरण में 40 हेक्टेयर में सेक्टर विकसित कर भूमि की बिक्री की जाएगी.

तीन सेक्टर के एक हजार प्लाट की होगी बिक्री
पहले चरण में तीन सेक्टर के करीब एक हजार प्लाट की बिक्री की जाएगी. इसमें दुर्लभ आय वर्ग, अल्प और मध्यम आय वर्ग के साथ ही व्यावसायिक प्लाट की भी बुकिंग की जाएगी.

ये हैं संभावित रेट
आवासीय प्लाट 25 से 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
व्यावसायिक प्लाट 30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!