आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में मार्निंग वॉक के दौरान इंजीनियर पर हमला, सिर में मारी ईंट, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Attack on engineer during morning in Agra#Agra )
आगरा के मानस नगर के रहने वाले इंजीनियर उमेश शर्मा ताज ट्रेपेजियम जोन यानी टीटीजेड अर्थारिटी के पूर्व सदस्य हैं। इसके साथ ही पर्यावरण के लिए भी काम कर रहे हैं। सोमवार सुबह हर रोज की तरह घर से मार्निंग वॉक करने के लिए निकले। घर से कुछ दूरी पर ही उनका वहां पहले से खड़े युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सिर में ईंट लगी, जिला अस्पताल में भर्ती
इंजीनियर उमेश शर्मा का युवकों से विवाद हो गया, आरोप है कि युवकों ने उनके सिर में ईंट मार दी इसके बाद भाग गए। सिर में चोट लगने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना जगदीशपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।