आगरालीक्स…आगरा में माहौल खराब होने से बचा. धर्मस्थल पर फहरा दिया झंडा. 1500 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आगरा मेें आज माहौल खराब करने की कोशिश की गई. थाना ताजगंज अंतर्गत एक धर्मस्थल पर चढ़कर कुछ युवकों ने झंडा फरा दिया और इसके बाद नारेबाजी करने लगे. इस पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई. घटना का वीडियो भी वायरल हो गया जिसे बाद में डिलीट करा दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
इस मामले में जहीरउद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी है. कहा गया है कि मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 1000 से 1500 के करीब युवक आए. उनके हाथों में डंडे और झंडे थे. वह धर्मस्थल पर जबरन चढ़ गए और नारेबाजी करते हुए वहां झंडा लगाने लगे. माहौल खराब करने की कोशिश की गई. अगर विरोध किया जाता तो अशांति फैल सकती थी. इस पर पुलिस ने बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है. एक वीडियो भी सामने आया है जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.