आगरालीक्स…आगरा में बदमाशों द्वारा एटीएम को उखाड़कर ले जाने की कोशिश. सफल नहीं हो पाए तो सबूत मिटाने के लिए किया ये काम
आगरा में बदमाशों द्वारा एटीएम को उखाड़कर ले जाने वाला दुस्साहसिक प्रयास को अंजाम दिया गया. बदमाशों ने पहले एटीएम की स्क्रीन को तोड़ा और फिर बाद में उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की लेकिन वो इसमे सफल नहीं हो सके. रविवार सुबह इस घटना की जानकारी हो सकी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कंपनी की टीम को बुलाया है और जांच की जा रही है. बदमाशों ने वारदात में असफल होने पर सीसीटीवी तोड़ने का प्रयास भी किया.

यहां का है मामला
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के श्यामो मोड स्थित मार्केट का है. यहां पर इंडिया वन कंपनी का एटीएम लगा हुआ है. पुलिस के अनुसार बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया और उसे गिरा दिया. कंपनी की टीम को बुलायागया है. जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया कैश सुरक्षित है. सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार इस एटीएम से आसपास के दुकानदार काफी संख्या में कैश निकालते हैं, लेकिन शनिवार रात को बारिश होने के कारण लोग नहीं पहुंचे, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया. बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया.