आगरालीक्स….Agra News : आगरा में निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट में फ्लोरवाइज 10 फ्लैटों की तीन दिन नीलामी होगी, एक फ्लैट की मूल्यांकन राशि 34 लाख बीस हजार रुपये रखी गई है। नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाता को तीन लाख चालीस हजार रुपये जमा कराने होंगे। ( Agra News : Auction for Flats of Nikhil Park Royal Apartment from 28th January 2025#Agra )
एसडीएम सदर सचिन राजपूत के अनुसार, बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल पर रेरा का करोड़ों का बकाया है, उनकी कुर्क की गई संपत्ति निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट के 28 जनवरी को ए ब्लॉक के प्रथम और द्वितीय फ्लोर से तीन फ्लैट, 29 जनवरी को ए ब्लॉक के तृतीय फ्लोर के तीन फ्लैट और 30 जनवरी को ए ब्लॉक के चतुर्थ फ्लोर से चार फ्लैट की नीलामी होगी। कुर्कशुदा इन फ्लैटों की नीलामी से 22 करोड़ 82 लाख 83 हजार 518 रुपये की वसूली की जाएगी। वहीं, करोड़ों के बकाएदार बिल्डर को प्रशासन ने 11 दिसंबर को जेल भेजा था। जेल में बंद बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की तीन बार रिमांड की अवधि बढ़ चुकी है।
इस तरह होगी नीलामी
खसरा नंबर 209, 210 चमरौली के ब्लॉक एबीसीडी में निर्मित फ्लैट के ए ब्लॉक के प्रथम फ्लोर से फ्लैट नंबर 102, द्वितीय फ्लोर से फ्लैट नंबर 201, 204 की नीलामी 28 जनवरी को तहसील सदर के सभागार में होगी। 29 जनवरी को ए ब्लॉक के तृतीय फ्लोर के फ्लैट नंबर 301, 302, 304 और 30 जनवरी को ए ब्लॉक के चतुर्थ फ्लोर के फ्लैट नंबर 401, 402, 403 और 404 की नीलामी होगी। तहसीलदार सदर अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि रेरा से बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की 39 आरसी जारी हुई हैं।