आगरालीक्स…आगरा में सड़क सुरक्षा रैली निकालकर किया गया जागरूक. बोन एंड ज्वाइंट डे की एक्टिविटी पर गुरुद्वारा गुरु का ताल में दी बीएलएस ट्रेनिंग
बोन एंड जॉइंट दिवस की साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत अंतिम दिन, आज रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने झंडा दिखाकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रातः 7.30 बजे रवाना किया। रैली एमजी रोड एवं भगवान टॉकीज होते हुए लगभग 8:00 बजे प्रातः गुरुद्वारा गुरु का ताल सिकंदरा में प्रवेश किया।

गुरुद्वारा परिसर में भाई नंद लाल जी हॉल के अंदर एक बीएलएस ट्रेनिंग का सत्र भी चलाया गया, जिसको डॉ प्रवेंद्र सिंह एवं डॉ विनीत पाठक जी ने अंजाम दिया। उसके बाद एसीपी ट्रैफिक सैयद अरीब अहमद एवं गुरुद्वारा मुखी संत प्रीतम सिंह का स्वागत आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के माननीय सदस्यों द्वारा किया गया। इसके बाद आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कपूर, सचिव डॉ राकेश मोहनिया एवं इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा शहर के वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक सप्ताह तक चलाई गई गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की।

डॉक्टर अरुण कपूर एवं डॉक्टर राकेश मोहनिया ने अपने संबोधन में सभी गणमान्य अस्थि रोग चिकित्सकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें डॉ डीवी शर्मा डॉ संजय चतुर्वेदी डॉ संजय धवन डॉ प्रवेंद्र शर्मा डॉक्टर विनीत पाठक एवं अन्य का नाम लेते हुए धन्यवाद दिया।
अंत में गुरुद्वारा प्रबंधन, अन्य सहयोगी एवं फार्मास्यूटिकल कंपनीज के कार्यकर्ताओं को भी उनके सहयोग के लिए सराहा गया।
अभिनंदन एवं मंच संचालन को डॉक्टर अश्वनी सडाना एवं डॉक्टर रजत कपूर ने भरपूर सहयोग दिया।
उसके बाद सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एसीपी ट्रैफिक ने भी अपने उद्गार प्रकट किए। अंत में गुरुद्वारा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने भी पूरी संगत को संबोधित किया तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित जनमानस को भोग प्रसाद लेने का आग्रह भी किया। अंत में सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से गुरुद्वारा परिसर में पौधारोपण एवं वृक्षारोपण किया गया।