Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Awareness was created about Art of Living World Meditation Day at Bachpan School, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Awareness was created about Art of Living World Meditation Day at Bachpan School, Agra…#agranews

308

आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग वर्ल्ड मेडिटेशन डे को लेकर किया जागरूक…250 से अधिक स्टूडेंट्स और टीचर्स ने किया ध्यान का अभ्यास

बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आर्ट ऑफ लिविंग वर्ल्ड मेडिटेशन डे के उपलक्ष्य में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता रल्ली एवं नीता सरीन (आर्ट ऑफ लिविंग) रहीं। उन्हीं के मार्गदर्शन एवं संचालन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बचपन एवं एएचपीएस के लगभग 250 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सामूहिक रूप से ध्यान का अभ्यास कराया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को ध्यान (मेडिटेशन) के महत्व, इसके लाभ तथा दैनिक जीवन में इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तृत एवं सरल भाषा में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ध्यान से बच्चों में मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव है।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि 21 दिसम्बर 2025 को रात्रि 8:30 बजे गुरुदेव के साथ ऑनलाइन ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के मानसिक, भावनात्मक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। अंत में बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और रचनात्मक सोच को विकसित करते हैं। उन्होंने शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की और सभी बच्चों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!