आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर, महिला संबंधित रोगों और पाइल्स के प्रति किया जागरूक
शिवी कृष्णा फाउंडेशन की ओर से खंदारी स्थित राजा बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाइल्स, फिशर और फिस्टुला विशेषज्ञ वरिष्ठ सर्जन डॉ अंकुर बंसल, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. डॉ निधि बंसल और वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा शर्मा द्वारा छात्राओं और महिला अध्यापक को पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, महिलाओं संबंधित रोग और विभिन्न प्रकार के कैंसर सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए रोगों के कारण, बचाव और उपचार की जानकारी दी।

अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रिंसिपल मेजर विवेक वीर सिंह मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष अनीता पुंडीर, महासचिव डॉक्टर प्रशांत ए सागर और कोषाध्यक्ष तन्वी मेहरा सागर द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए साथ ही संस्था द्वारा किए जा रहे जागरूकता और समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। चिकित्सकों द्वारा कैंसर संबंधित जागरुक करते हुए वैक्सीनेशन कराने की अपील की साथ ही पंपलेट भी वितरित किए। संस्था द्वारा महिला अध्यापक और छात्राओं को सेनेटरी पैड भी प्रदान किए। शिविर में 300 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान बबीता गुप्ता, राजेश विजय मौजूद रहे।
