Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: B-World Fest held at St. Peter’s, Agra. 500 students from 25 cities participated to become successful businessmen…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: B-World Fest held at St. Peter’s, Agra. 500 students from 25 cities participated to become successful businessmen…#agranews

255

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में लगा बी-वर्ल्ड फेस्ट. सफल बिजनेसमैन बनने के लिए 25 शहरों के 500 स्टूडेंट्स ने लिया भाग

चमचमाते सोने के सिक्कों, यूरो और डॉलर से सजे परिसर में मानों देश के भावी व्यापारियों का मेला लगा था। बेहतर प्रबंधन से लेकर सजावट, अनुसासन और योजना सब कुछ आकर्षित कर रही थी। और इस आकर्षण में नजर आ रहे थे देश के भावी और सफल व्यापारी। मौका था सेंट पीटर्स कालेज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कॉमर्स फेस्ट बी-वर्ल्ड (बिजनेस वर्ल्ड) के आयोजन का। जिसमें देश के लगभग 25 शहरों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, प्रधानाचार्य भास्कर जेसूराज, उपप्रदानाचार्य पादर शजुन, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष मगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 6 प्रतियोगिताओं से सजे (बी-टैंक, पिक्सीलैंस, बिज-विट, मॉक पार्लियामेंट, पब्लिसाइजर, रॉक बैंड प्रतियोगिता। बी-वर्ल्ड की एक-एक कर ट्रापी जब बैंड के धुन पर परिसर में पहुंची तो हर प्रतिभागी उत्साहित हो उठा। मैमोरेन्डम पर हस्ताक्षर, एक-एक हर सभी प्रतियोगिताओं के बारे में कुछ अलग अंदाज में दी गई जानकारी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मकता के साथ काम के प्रति गम्भीरता को भी दर्शा रही थी। कार्यक्रम के बीच में सेठ जी का पहुंचना सबसे रोमंचकारी रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रोडक्ट बनाने से लेकर उसकी मार्केटिंग, सेलिंग, पब्लिसिटी जैसी हर चींज को सीखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉमर्स क्लब के अध्यक्ष सूर्यांश जैन, उपाध्यक्ष मौहम्मद अली, कामिल नायर, देवाशीष शर्मा, प्रखर मित्तल, सुभ्रत वर्मा, देव खन्ना, मुकुन्द सिंघल, युग जैन, वैभव, समर्थ, मुदित, अमन, आद्यान्त, ध्रुव आदि उपस्थित थे।

सेंट पीटर्स में सजी संसद, पक्ष-विपक्ष में खूब हुई गहमागहमी
सेंट पीटर्स कालेज में आज मॉक पार्लियामेंट (संसद) सजी थी। जहां पक्ष-विपक्ष के युवा सांसदों ने कोराना के बाद देश को आर्थिक रूप से ऊबारने के लिए अपनी-अपनी योजनाएं पेश कीं। कुछ योजनाओं पर पक्ष विपक्ष एकमत नजर आए तो कुछ पर खूब गहमागहमी हुई। देश के हर युवा को कैसे नौकरी मिले, जीडीपी को कैसे बढ़ाया जाए, चीन के चलताऊ और सस्ते उत्पादों से हमारे देश के युवा व्यापारी कैसे मुकाबला कर सकते हैं, जैसे विषयों पर गरमागरम बहस हुई। मौका था सेन्ट पीटर्स कालेज में राष्ट्रीय स्तर के कॉमर्स फेस्ट बी-वर्ल्ड (बिजनेस वर्ल्ड) का। जिसमें देश भर के 25 शहरों (आगरा सहित झांसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फिरोजाबाद, टूंडला आदि) के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

हार्ड वर्कर नहीं स्मार्ट वर्कर बनिए
मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने कहा कि एक अच्चा बिजनेस मैन बनने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है लीडरशिप क्लालिटी। इसके बाद सेल्फ इंस्पीरेशन और इनोवेशन की बारी आती है। कहा कि अच्छे और सफल व्यापारी कबी बन पाओगे जब अपने नैतिक मुल्यों के साथ कोई समझौता नहीं करोगे। वहीं कॉमर्स के जाने माने लेखक डॉ. सीए जीएस गरेवाल ने कहा कि हमारे देश के युवा इतने होनहार हैं कि भारत कभी पीछे नहीं रह सकता। अब तो वर्ल्ड बैंक ने भी कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 के करीब है, जो अच्चा संकेत है। जीएसटी कलेक्शन बड़ने का मतलब है तो भारत का व्यापार बढ़ रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!