आगरालीक्स …आगरा के मैरिज होम से इंजीनियर दुल्हन की बेटी की शादी में कैश से भरा बैग चोरी, आंखों में स्प्रै मारकर चोरी। ( Agra News : Bag full of cash stolen from Engineer Daughter marriage in Agra)
मध्य प्रदेश के रहने वाले महेंद्र कुमार सिरोतिया की इंजीनियर बेटी की शादी शास्त्रीपुरम आगरा में तय हुई। 11 जुलाई को शादी थी। उनके साले विनोद कुमार निवासी नरायच का कहना है कि सिकंदरा स्थित शिव पैलेस में शादी थी। रात 11.50 बजे इंजीनियर दुल्हन के पिता महेंद्र मंडप के पासा सोफे पर बैठै थे, इसी दौरान एक सोफे के पीछे कुर्सी रख गया।
आंख में स्प्रे माकर बैग चोरी
इसके कुछ देर बाद एक और युवक आया और कुर्सी पर बैठ गया। उसने महेंद्र की आंखों में स्प्रे मारा और बैग चोर लेकर भाग गया। कुछ देर बाद महेंद्र सामान्य हुए, बैग की तलाश की लेकिन नहीं मिला। बैग में 7.20 लाख रुपये थे। सीसीटीवी में बैग चोरी करने वाला युवक दिखाई दे गया। इस मामले में थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ।