आगरालीक्स….. आगरा में रुक रुक कर हो रही बारिश से पुरानी बिल्डिंगों को खतरा, बेकरी की बिल्डिंग भरभरा कर गिरी।

आगरा में मंगलवार सुबह शाहगंज क्षेत्र में गोवर्धन बेकरी की छत धाराशाही हो गई, सुबह बारिश भी हो रही थी, ऐसे में तेज आवाज के साथ बिल्डिंग के गिरने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। बेकरी मुख्य बाजार की सड़क पर स्थित है, बिल्डिंग के गिरने से बिजली के तार और केबल भी टूट गई हैं। रास्ते को रोक दिया गया है।
दो लोग हुए घायल
बिल्डिंग के गिरने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, बिल्डिंग के मलबे में कोई दबा तो नहीं है इसके लिए बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।