आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी बालाजी नगर की महिलाओं ने विधायक निधि से बन रही सड़क के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़क बनाने से पहले इंटरलॉकिंग, बालू की जगह मिट्टी.

आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर के बालाजी नगर में 10 साल बाद भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की निधि से सड़क का निर्माण हो रहा है। 15 दिन पहले ठेकेदार ने बनी सड़क खोद दी, सड़क बनाने से पहले ही साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू कर दिया।
इंटरलॉकिंग लगाने के लिए मिट्टी का इस्तेमाल
बालाजी नगर निवासी पूनम सोढ़ी ने बताया कि 15 दिन पहले ठेकेदार ने काम शुरू किया, 10 साल बाद सड़क बन रही थी इसलिए कॉलोनी के लोग खुश थे। मगर, ठेकेदार ने सड़क बनाने से पहले ही इंटरलाकिंग का काम शुरू कर दिया, उससे पूछा गया तो ठेकेदार ने कहा कि सड़क ऐसे ही बनती है। इंटरलॉकिंग लगाने के लिए बालू की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, इस पर आपत्ति की गई तो कुछ हिस्से में इंटरलॉकिंग की, बीच बीच में इंटरलॉकिंग का काम नहीं किया। बारिश में इंटरलॉकिंग धंस गई।
15 दिन से खुदी पड़ी सड़क, निकलना मुश्किल
बालाजी नग निवासी रेनू जुनेजा ने बताया कि 15 दिन से सड़क खुदी पड़ी है। सड़क बनाने से पहले लाल गिट्टी डाली जाती है लाल गिट्टी बिछाने की जगह खानापूर्ति की गई। ऐसा लगे कि लाल गिट्टी डाली गई है थोड़ी थोड़ी गिट्टी डालने के बाद उस पर पानी डालकर झाडू लगा दी। बारिश के बाद पानी भर गया है। कॉलोनी में निकलना मुश्किल हो रहा है।