आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का बल्केश्वर मंडल ने किया स्वागत.
आगरा के नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का आज बल्केश्वर में भव्य स्वागत किया गया. बल्केश्वर मंडल की ओर से महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें जीत की शुभकामनाएं प्रेषित कीं. स्वागत करने वालों में बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष गिर्राज बंसल, महेष निषाद, शरद माहेश्वरी, संजीव शर्मा, राजकमार शाक्य, मनोज गुप्ता आदि रहे.
संगठन में लंबे समय से जुड़े हैं राजकुमार गुप्ता
आगरा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बनाए गए हैं वे मूलरूप से कासगंज के रहने वाले हैं और वर्तमान में रंगजी हाइटस गैलाना रोड पर रहते हैं. इससे पहले कमला नगर में रहते थे. सब्जी मंडी में फलों की आढ़त है और संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं. वे भाजपा में वार्ड अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष के पद पर रहे और वर्तमान में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष के पद पर थे. व्यावहारिक होने के साथ ही आम लोगों के बीच में रहते हैं. महानगर अध्यक्ष बनने के बाद राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मेरा उददेश्य आम जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और संगठन के लिए काम करना है. राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के नजदीकी हैं.