आगरालीक्स…आगरा के विवि प्रशासन का निर्णय—30 जून से कराई जाएंगी बीएएमएस की परीक्षाएं. लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने किया धरना समाप्त
बीएएमएस परीक्षाएं कराए जाने की मांग् को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे स्टूडेंट्स को विवि प्रशासन ने परीक्षाएं कराए जाने का आश्वासन दिया है. विवि प्रशासन की ओर से बीएएमएस की परीक्षाएं 30 जून से कराई जाएंगी. प्रभारी परीक्षा नियंत्रण कौर कुलसचिव संजीव कुमार के लिखित आश्वासन के बाद बुधवार को छात्रों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया है. यही नहीं 25 जून तक चुनौती मूल्यांकन व स्क्रूटनी का परिणाम भी जारी किया जाएगा.

बता दें कि बीएएमएस — 2017 के छात्रों की अभी तक तृतीय वर्ष के एग्जाम नहीं हो पाए हैं. दो माह पहले चुनौती/मूल्यांकन के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट के परिणाम भी अभी तक जारी नहीं हो पाए हैं. दोनों ही मांगों को लेकर बीएएमएस के स्टूडेंट एनएसयूआई के पदाधिकारियों के साथ विवि के पालीवाल परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे. बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह व चीफ प्रोक्टर प्रो. मनोज कुमार ने स्टूडेंट्स से बात की और उन्हें 30 जून तक परीक्षा कराने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद धरने को समापत कर दिया गया. बीएएमएस प्रथव व चतुर्थ प्रोफेशनल के चुनौती मूल्यांकन व स्क्रूटनी के परिणाम 12 जून तक और द्वितीय व तृतीय प्रोफेशनल के परिणाम 25 जून तक देने का आश्वासन दिया है. साथ ही चारों सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 जून तक कराने को कहा है.