Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Ban on medical work in Shri Mahalakshmi Hospital after health department raid…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Ban on medical work in Shri Mahalakshmi Hospital after health department raid…#agranews

198

आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की मौत के बाद सामने आई अस्पताल की सच्चाई. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो हॉस्पिटल में खुली पोल..चिकित्सकीय कार्य पर लगाई रोक

आगरा के बोदला स्थित श्री महालक्ष्मी हॉस्पिटल में स्वास्थय विभाग द्वारा चिकित्सकीय कार्य पर रोक लगा दी गई है. अस्पताल की सच्चाई एक विवाहिता की मौत के बाद सामने आई है. शिकायत के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब हॉस्पिटल में छापा मारा तो अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला. यहां सिर्फ एक मरीज भर्ती था. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराकर इस हॉस्प्टिल में चिकित्सकीय कार्य पर रोक लगा दी है. अस्पताल के दस्तावेज जब्त करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिया है.

जानिए क्या है मामला
अकोला के बीसलपुर में रहने वाली 23 वर्षीय पूजा को प्रसव पीड़ा के दोरान परिजनों ने बोदला स्थित श्री महालक्ष्मी हॉस्पिटल में 27 अगस्त को भर्ती कराया था. महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुर्ठ और उसने बेटे को जन्म दिया. परिजनों का अरोप था कि 31 अगस्त को डिस्चार्ज करने से पहले पूजा को एक इंजेक्शन लगाया जिसके पांच मिनट बाद ही पूजा की मौत हो गई. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस और सीएमओ कार्यालय में इसकी शिकायत की.

आज मंगलवार को सीएमओ डॉ. अरूण श्रीवास्तव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने श्री महालक्ष्मी हॉस्प्टिल में छापा मारा. किराए के कमरे में चल रहे इस हॉस्प्टिल में सिर्फ एक मरीज भर्ती मिला जिसे पेट में दर्द की शिकायत थी. अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था, सिर्फ एक नर्स मिली. अस्पताल का संचालक धर्मेन्द्र दस्तावेज नहीं दिखा सका जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रजिस्ट्रेशसन सहित अन्य दस्तावेज दिखाने का नोटिस देते हुए अस्पताल में चिकित्सकीय कार्य पर रोक लगा दी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!