आगरालीक्स…. आगरा में केनरा बैंक में पीओ के पद पर ज्वाइनिंग करने पहुंचे युवक को पकड़ लिया, मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जानें क्या है पूरा मामला ।
आगरा के थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक लोकचंद ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि बैंक में पीओ के पद पर ज्वाइनिंग करने वाले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक से सत्यापन किया गया। इसमेंनौरंगपुर, रामगढ़ पछवाड़ा, दौसा राजस्थान निवासी रामनिवास मीणा का बायोमेट्रिक मिलान नहीं हो सका, इस पर शक हुआ। रामनिवास मीणा से लिखित जवाब मांगा गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

चार लाख रुपये में साल्वर को दिया था ठेका
पूछताछ में टीम को रामनिवास मीणा ने बताया कि उसने चार लाख रुपये में परीक्षा देने के लिए सॉल्वर को अपनी जगह बिठाया था। परीक्षा के समय भी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाती है, ज्वाइनिंग के समय इसका मिलान किया जाता है। सॉल्वर बिठाने के चलते मिलान नहीं हुआ। पुलिस ने रामनिवास मीणा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।