आगरालीक्स …..आगरा कैंट स्टेशन का निकास द्वार दो साल से बंद है, कोरोना के समय बैरेकेटिंग की गई थी इसे हटाया नहीं गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, कैंट स्टेशन पर रेल ढाबा अगले महीने शुरू हो सकता है।

कोरोना काल में 2020 में आगरा कैंट स्टेशन की बाहरी परिसर में बैरियर लगा दिए गए थे, जिससे वाहनों को कैंट स्टेशन परसिर के बाहर ही खड़ा होना पड़ता है। जबकि कैंट स्टेशन परिसर में पार्किंग स्थल है जहां पहले वाहन खड़े हुआ करते थे। दो साल बाद भी निकास द्वार पर लगाए गए बैरियर नहीं हटाए गए हैं। लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि निकास द्वार से बैरियर हटाने के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है।
अगले महीने शुरू हो सकता है रेल ढावा
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तीन साल से रेल ढाबा बंद है, रेल ढाबा को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने इटारसी की फर्म को टेंडर दिया है। यह टेंडर 84 लाख में दिया गया है।