आगरालीक्स… आगरा में चावल के रेट 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े, बासमती और गोल्डन चावल सहित चावल की कई ब्रांड महंगी हो गई हैं। महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।

घर का बजट पहले से ही बिगड़ा हुआ है अब चावल के रेट भी बढ़ गए हैं। बासमती चावल 70 रुपये किलो बिक रहा था, यह बढ़कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है। जबकि बासमती चावला, पौना 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, इसके रेट बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं, गोल्डन चावल 75 रुपये प्रति किलोग्रमा था, इसके रेट बढ़कर 90 रुपये प्रतिकिलोग्राम हो गए हैं।
हर रोज एक हजार कुंतल चावल की खपत
आगरा में हर रोज करीब एक हजार कुंतल चावल की खपत है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से आगरा में चावल आता है। रेट बढ़ने के बाद खपत पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
फसल हुई खराब, डीजल के कारण भी बढ़े रेट
फसल खराब होने के कारण और डीजल के रेट बढ़ने से भी चावल के रेट बढ़ गए हैं। चावल के रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।