आगरालीक्स…होली से पहले मिलेगा मुफ्त सिलेंडर. चुनाव जीतने के बाद योगी सरकार आज या कल में कर सकती है ऐलान….जानें किन्हें मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2022 जीतने के बाद योगी सरकार जल्द ही एक बड़ी राहत का ऐलान गरीबों की जनता के लिए करने जा रही है. आगरा सहित पूरे प्रदेश में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली से पहले गैस सिलेंडर देने पर विचार किया जा रहा है. होली नजदीक है, ऐसे में आज या कल में इसका ऐलान करने की योजना बनाई जा रही है.

बता दें कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश में पीएम उज्जवला योजना के समस्त लाभार्थियों को होली और दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है. योगी सरकार बहुमत के साथ चुनाव जीत चुकी है, ऐसे में होली भी नजदीक है तो इस वादे को अमल में लाने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश में करीब एक करोड़ से अधिक उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं. इस पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है. सीएम द्वारा जल्द ही इसको लेकर निर्णय लिया जा सकता है.