आगरालीक्स… आगरा में एक साल तक छात्रों की विज्ञान किट और किताबें ताले में बंद रहीं, खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित। ( Agra News: BEO suspend after Books found in Block resource Center#Agra )
आगरा के सरकारी स्कूलों में छात्रों को वितरित करने के लिए विज्ञान किट और पुस्तकें आईं थीं। मगर इन्हें वितरित नहीं किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक एश्वर्या लक्ष्मी ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सैंया पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, वहां 1813 किताबें बिना वितरण के मिलीं, इसके साथ ही 20 विज्ञान किट, 24 गणित किट और प्राथमिक स्तर की 90 किट बिना वितरण के मिलीं थीं। इन्हें एक साल पूर्व वितरित किया जाना था। इस मामले में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल ने खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबदध किया गया है। मामले की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा को पदेन जांच अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।