आगरालीक्स…आगरा में चैत्र नवरात्र पर हुआ विशाल भंडारा. सामुहिक एकादशी उद्यापन की तैयारियां भी शुरू
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) ने चैत्र नवरात्र का पावन पर्व बहुत ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया। समिति ने कमला नगर स्थित समिति भवन पर विशाल भंडारे का भक्तिमय आयोजन किया। साथ ही बैठक गठित कर 26-27 अप्रैल को होने वाले 23वें विशाल सामुहिक एकादशी उद्यापन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। महामंत्री प्रदीप मित्तल के अनुसार समिति संरक्षक रूप किशोर बंसल, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रचलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सभी समिति सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्थाएं संभाल कर आयोजन को सफल बनाया। मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान समिति की मासिक बैठक भी गठित की गई। सभी सदस्यों को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में 26-27 अप्रैल को होने वाले 23वें सामुहिक एकादशी उद्यापन के उपलक्ष में अवगत कराया गया और आयोजन को सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, कुसुम बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंहल, मनोज अग्रवाल, सुमन शर्मा, रमाकांत गुप्ता, बनवारीलाल अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, वीरेश वार्ष्णेय, आदि सदस्य मौजूद रहे।