Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Bharatiya Kisan Union (Independent) started district office in Nunihai, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Bharatiya Kisan Union (Independent) started district office in Nunihai, Agra…#agranews

312

आगरालीक्स…आगरा के नुनिहाई में भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) ने शुरू किया जिला कार्यालय. आगरा और आसपास के किसान भाइयों के हित के लिए संघर्ष को मिलेगी ताकत

भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) एक राष्ट्रवादी लघु किसानों का संगठन है। इसका मक़सद देश हित में हरित क्रांति के लिए अन्नदाता किसान भाइयों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं को सुलझाना है.. यह विचार भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा (एटा) ने शुक्रवार को शारदा इंडस्ट्रियल एस्टेट, नुनिहाई क्षेत्र में टूंडला, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, बाह, जैतपुर और आगरा व आसपास से आए प्रतिनिधि किसान भाइयों व संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इससे पूर्व उन्होंने संगठन के आगरा जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व संगठन के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ‘भट्टे वालों’ ने कहा कि नुनिहाई क्षेत्र में खोले गए इस कार्यालय से आगरा व आसपास के किसान भाइयों के हित में संघर्ष करने के लिए एक नई ताकत और ऊर्जा प्राप्त होगी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा (बरहन), प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा ‘बॉबी’ (टूंडला), प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र गौतम, जैतपुर से शिवकुमार शर्मा, फिरोजाबाद से रामगोपाल राठौर, नंदराम यादव, आगरा से शलभ शर्मा, अमित जैन, हिमांशु अग्रवाल, राजेश राघव और राहुल शर्मा एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!