आगरालीक्स…Agra News : महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे आगरा के हॉस्पिटल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की बाइक ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे गिरी, फार्मासिस्ट की मौत, डॉक्टर की हालत गंभीर। ( Agra News : Bike falls from over bridge 37 year old pharmacist died, Doctor injured#Agra)
आगरा के हॉस्पिटल में 36 साल के महेंद्र नगर निवासी मनोज कुमार डॉक्टर हैं जबकि बिहार के दरभंगा के रहने वाले 37 साल के राजाबाबू फार्मासिस्ट हैं। डॉक्टर और फार्मासिस्ट बाइक से ही प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करने के बाद गुरुवार को बाइक से प्रयागराज से आगरा लौट रहे थे।
ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे गिरी बाइक
प्रयागराज से बाइक से आगरा लौटते समय एनएच 34 बाईपास पर मैनपुरी के बेवर के गांव दौलतपुर के पास ओवरब्रिज पर बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, बड़ी संख्या में भीड़ जुट गए। फार्मासिस्ट रामबाबू सिर के बल ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे गिए थे, उनके साथ डॉ. मनोज कुमार भी थे दोनों को अस्पताल पहुंचा गया। फार्मासिस्ट रामबाबू की मौत हो गई, डॉ. मनोज घायल हैं।