आगरालीक्स…आगरा में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा. एक की मौत् तो दूसरा घायल…
आगरा के थाना सैंया में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत् हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. खेरागढ़ रोड पर नगला केहरी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वहीं घायल को एसएन में भर्ती कराया गया है. गांव जा रहा था युवकबाइक सवार अर्जुन पुत्र पप्पू निवासी महुआखेड़ा थाना खेरागढ़ अपने एक साथी रामलखन पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी लालपुर के साथ गांव जा रहा था. नगला केहरी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया. स्कॉर्पियों की टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में रामलखन की मौत हो गई जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल है. स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को छोड़कर वहां से भाग गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है.