आगरालीक्स… आगरा में दिनदहाड़े ज्वैलर की दुकान में घुसे बदमाश, लूट का विरोध करने पर की फायरिंग। ( Agra News : Bikers gang try to loot Jeweller in Agra)
आगरा के सदर क्षेत्र के सेवला में खुशी ज्वैलर्स हैं। शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार बदमाश खुशी ज्वैलर्स पर पहुंचे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी, ज्वैलर ने बदमाशों का विरोध किया तो तमंचे से फायरिंग कर दी।
शोर मचाने पर जुटे लोग
ज्वैलर ने शोर मचा दिया, आस पास के लोग बाहर निकल आए। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकजुट हो गए, लोगों के जुटने पर बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।