आगरालीक्स…आगरा के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन. दो दिन से बुखार था…
आगरा के फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया है. वह दो दिन से बुखार से पीड़ित थे और नोएडा के के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. गुरुवार को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भाजपा विधायक की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है.
मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब थी. इसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, उन्होंने नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया. विधायक की माैत की जानकारी मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दाैड़ गई. सांसद राजकुमार चाहर ने उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें.