आगरालीक्स….आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा जीत की ओर. राजकुमार का चेहरा आखिरकार मुस्कुराया….जानें कितने वोटों से चल रहे आगे
आगरा की आगरा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा जीत की ओर है. दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत रहे हैं. आगरा सीट से तो प्रो. एसपी सिंह बघेल शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और उनकी जीत सुनिश्चत थी लेकिन फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए यह चुनाव काफी संघर्ष पूर्ण रहा है. कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने उन्हें जोर की टक्कर दी है. समाचार लिखे जाने तक इस सीट से राजकुमार चाहर 40 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 436409 वोट मिले हैं तो कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को 395866 वोट मिले हैं.
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र –
भाजपा के राजकुमार चाहर 40543 मतों से आगे
राजकुमार चाहर, भाजपा- 436409
रामनाथ सिकरवार, कांग्रेस- 395866
रामनिवास शर्मा, बसपा- 119717
रामेश्वर चौधरी 48102
आगरा: आगरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के एसपी सिंह बघेल अब तक 231831 मतों से आगे
एसपी सिंह बघेल, भाजपा- 541723
सुरेश चंद कर्दम सपा- 309892
पूजा अमरोही, बसपा- 160875