Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: BJP’s ‘Gaon Chalo’ campaign from 4th to 11th February in Agra…#agranews
आगरापॉलिटिक्स

Agra News: BJP’s ‘Gaon Chalo’ campaign from 4th to 11th February in Agra…#agranews

221

आगरालीक्स…लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का गांव चलो अभियान. 4 से 11 फरवरी तक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता चौपाल लगाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं…

भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक गांव में 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एक-एक वोट सहेजने की योजना बनाई है। यह अभियान 4 से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। भाजपा महानगर की गांव चलो अभियान कार्यशाला महाजन भवन जयपुर हाउस में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आगरा महानगर के प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की जानकारी दी।

कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा गांव चलो अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि जिन संकल्पों को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुंची सारे संकल्पों को डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया है। हमें गांव-गांव तक पहुंच कर घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचानी है विपक्ष के हर विघटनकारी मंसूबे को ध्वस्त करना है। गांव चलो अभियान की कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महानगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा गांव के प्रत्येक जाति के व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना है 2019 की तुलना में 2024 में प्रत्येक बूथ पर 10% अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर काम करना है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर भाजपा के खिलाफ तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा प्रत्येक गांव में घर-घर दस्तक देकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां को पहुंचना है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि गांव चलो अभियान के लिए प्रत्येक गांव में एक प्रवासी और एक संयोजक तैनात किया जाएगा। जिस गांव में मतदाताओं की संख्या 1000 से अधिक होगी वहां दो प्रवासी और दो संयोजक रहेंगे। प्रवासी दूसरे गांव या शहरी क्षेत्र से होंगे जब के संयोजक उसी क्षेत्र के होंगे। प्रवासी को हर 15 दिन के अंतराल पर उस गांव या क्षेत्र में 24 घंटे प्रवास करना है। भानु महाजन ने बताया कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत छोटी-छोटी चौपाल लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर प्रवासी बात करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। गांव और क्षेत्र में प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क, बूथ समितियां तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर संपर्क करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा प्रमुख रहेगी।

एलईडी लगाकर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
गांव चलो अभियान की कार्यशाला में एलईडी लगाकर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं प्रवासियों को गांव चलो अभियान से संबंधित जानकारी दी गई। राष्ट्रीय नेतृत्व के इस विशेष अभियान के एक-एक बिंदु को महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को समझाया।

इनकी रही मौजूदगी
महाजन भवन जयपुर हाउस में आयोजित गांव चलो कार्यशाला के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व राज्य मंत्री डॉ जी एस धर्मेश, टीएन अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, नवीन गौतम, ललित गौतम, आशीष कुमार, सोनू कक्कड़, सुनील करमचंदानी,रोहित कत्याल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!