आगरालीक्स…आगरा में रिश्वतखोर लेखपाल सस्पेंड, जेल भेजा. मिठाई की दुकान पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, देखें पूरा वीडियो
आगरा में किरावली तहसील के लेखपाल नारायण दास को रिश्वत लेने के मामले में सस्पेंड किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है. लेखपाल नारायण दास ने जमीन की नाप जोख करने के लिए 25 हजार रुपये मांगे थे, इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई. एंटी करप्शन टीम ने जांच की, इसके बाद लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए शिकायर्ता को पूरा प्लान समझाया गया.मिठाई की दुकान पर बैठकर लिए 25 हजार रुपये
शनिवार को एंटी करप्शन टीम के सदस्य शिकायत कर्ता के साथ किरावली पहुंचे. लेखपाल ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के लिए शिकायतकर्ता को मिठाई की दुकान पर बुलाया. यहां नाश्ता करने के बाद 25 हजार रुपये रिश्वत ले ली. 25 हजार रुपये रिश्वत लेकर जैसे ही लेखपाल नारायण दास जाने लगा, एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया.