आगरालीक्स…अजब—गजब, भाई—बहन ने रचाई शादी. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकारी पैसों के लिए रचा ली शादी. जांच हुई तो सच सामने आया…अब ये हुआ एक्शन
यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने का एक ऐसा अजब—गजब मामला सामने आया है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मिलने वाले 51 हजार के लिए हाथरस के रहने वाले भाई—बहन ने शादी रचा ली.दोनों भाई बहन दूल्हा दुल्हन बन गए. इस मामले की शिकायत हुई थी जिसमें जांच करने पर यह मामला सही पाया गया. एक्शन लेते हुए इन दोनों से योजना के तहत दिएगए सामान की रिकवरी भी की जा चुकी है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
हाथरस के बागला कॉलेज में हुआ था सामूहिक विवाह समारोह
पिछले साल 15 दिसंबर 2023 को हाथरस के बागला कॉलेज के मैदान में सामूहिकविवाह कार्यक्र्म का आयोजन किया गया था. इसमें 217 जोड़ों का विवाह कराया गया था. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहतदुल्हन के बैंक खाते में 35 हजार रुपये, जोड़े के लिए 10 हजार रुपये और विवाह समारोह में 6हजार रुपये खर्च किएजाते हैं.
इस सरकारी 51 हजार रुपये हड़पने के लिए हाथरस के रहने वाले भाई—बहन ने शादी रचा ली.इसकी शिकायत की गई थी.यह भी बात सामने आई थी कि इसमें नगर पालिका सिकंदराराऊ के एक कर्मचारी का हाथ है. उसने ही सत्यापन किया है. आपस में भाई बहन जय और सुशीला ने सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कर ली थी. सुशीला पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं.
सिकंदराराऊ नगर पालिका के ईओ श्रीचंद ने बताया कि इस मामले में कमेटी बनाकर जांच कराई गई थी जिसमें शिकायत सही पाई गई. उन्होंने कहा कि आरोपियों को शादी के बाद जो सामान मिला था, उसे वापस ले लिया गया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर पालिका के कर्मचारियों ने शादीके लिएउन्हें पात्र पाया था. उसके खिलाफ भी कार्रवाई की थी.